चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की जीत से बदला विश्व टेस्ट का समीकरण, इंग्लैंड को 317 रन से हराकर सीरीज बराबर की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की जीत से बदला विश्व टेस्ट का समीकरण, इंग्लैंड को 317 रन से हराकर सीरीज बराबर की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चेन्नई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से मात देकर एक बार फिर विश्व टेस्ट का समीकरण बदल दिया है। इस जीत के साथ ही ठीम इंडिया पहले टेस्ट की हार का बदला लेने में कामयाब हो गई है। इस तरह से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। टीम इंडिया के लिए इस जीत के असली हीरो आर अश्विन रहे जिन्होंने मैच में ना सिर्फ 8 विकेट लिए बल्कि शानदार शतक भी जड़ा।
                  भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम महज 164 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे अक्षर पटेल ने 60 रन खर्च कर पांच विकेट लिए। इसके अलावा आर अश्विन तीन विकेट और कुलदीप यादव दो विकेट लेने में कामयाब रहे। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चैकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चैकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए। 482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड चैथे दिन दो सेशन भी नहीं खेल पाया है। लंच ब्रेक के थोड़ी देर बाद ही रूट 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की हार महज औपचारिकता रह गई थी और इंडिया ने लंच ब्रेक के 20 मिनट बाद ही मैच जीत लिया।
                       मैच के पहले दिन टॉस जीतकर ही इंडिया ने मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया था। इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 161 रन की पारी खेली और इंडिया पहली पारी में 329 रन बनाने में कामयाब रहा। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 134 रन पर समाप्त हो गई थी और इंडिया 195 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहा था। इंडिया ने दूसरी पारी में अश्विन के शतक की बदौलत 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 482 रन की चुनौती रखी। इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox