मानसी शर्मा /- बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर की मूवी ‘एनिमल’ का क्रेज पूरी दुनिया में चल रहा है. मूवी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। साथ ही, इस मूवी की सोशल मीडिया पर भी खूब जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अब इसके छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार , अब रिलीज के छठे दिन एनिमल ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है बता दें अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जलवा कायम है।

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की मूवी एनिमल को दर्शकों को काफी पंसद आ रही है। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ साथ वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा रही है। इसी के साथ ये फिल्म रणबीर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में छठे दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ, इस मूवी ने भारत में अबतक करीब 313 करोड़ का कमा लिए हैं। यही वजह है कि इस वक्त हर कोई रणबीर कपूर की एक्टिंग का दीवाना बन गया है। हालांकि, मूवी की अन्य स्टार कास्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है।
आपको बता दें एनिमल मूवी ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है। इसको देखते ही मूवी के मेकर्स अब इसके दूसरे पार्ट को बनाने की तैयारी कर रहे है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने तो इसपर काम करना भी शुरू कर दिया है। अब देखने वाली यहा बात होगी कि कि 3 घंटे 21 मिनट लंबी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितना धमाल मचाएगी।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ