31 जुलाई तक घोषित होंगे सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के नतीजे,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

31 जुलाई तक घोषित होंगे सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के नतीजे,

-सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया मार्किंग का फार्मूला’
NMNews CBSE
NMNews CBSE


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 12 कक्षा में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम आकलन पर बनी शंका की स्थिति का आज सरकार ने समाधान करते हुए अपनी नई नीति सर्वोच्च न्यायालय के सामने रख दी। जिसपर सर्वोच्च न्यायाल ने भी आखिर अपनी मोहर लगा दी है। अब स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद सरकार ने घोषणा की है कि सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे 31 जुलाई तक घोषित कर दिये जायेंगे।
                          सरकार ने बताया कि सीबीएसई द्वारा सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई गई है, जो विद्यार्थियों के हित में है। अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा-10वीं के 3 सबसे अच्छे थ्योरी अंको का औसत, कक्षा- 11वीं की थ्योरी के 30ः का फीसदी वेटेज व कक्षा-12वीं की थ्योरी का 40ः फीसदी वेटेज लिया जाएगा। प्रैक्टिकल में दिए गए अंक जैसे हैं, वैसे ही लिए जाएंगे। सरकार ने बताया कि जो विद्यार्थी इस प्रक्रिया के तहत अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें स्थितियां अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। हमारी सरकार प्रत्येक स्थिति में शिक्षा से जुड़े सभी हित धारकों के हितों एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों के परिजनों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई की नीति एवं प्रक्रिया को संस्तुति प्रदान करने हेतु भारत के सर्वोच्च न्यायालय का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox