नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 महिला समेत 3 अफ़्रीकी ड्रग पेडलरों को द्वारका के ककरोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गई महिला ड्रग पेडलरो के नाम अबीसोला डेबोराह और हेनशॉ विक्टोरिया है जबकि तीसरे आरोपी का नाम सैमुएल डिक्सन है। ये सभी नाइजीरिया के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 8 किलो 4 ग्राम मेथाएम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ रूपए के आसपास बताई जा रही है। ये तीनो पहले भी ड्रग्स तस्करी के कई मामलो में शामिल रहे है। भारत में रहने का इनका वीज़ा भी खत्म को चूका था और ये यहाँ पर अवैध रूप से रह कर ड्रग्स का धंधा कर रहे थे।
स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस को सूचना मिली थी की 2 महिला समेत 3 अफ़्रीकी ड्रग पेडलर ककरोला में ड्रग्स की सप्लाई देने आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए एसीपी वेद प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के साथ सेल के अन्य पुलिसकर्मियो की टीम बनाई गई। पुलिस ने ककरोला में ट्रैप लगाया तभी उन्हें एक बैग के साथ 3 अफ़्रीकी नागरिक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तीनो को रोककर पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बैग की तलाशी के दौरान इनके पास से 8 किलो 4 ग्राम मेथाएम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर ड्रग्स सप्लायर का पता लगा रही है।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार