2029 से पहले भारत बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- नीलम पहलवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2029 से पहले भारत बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- नीलम पहलवान

-पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत बन चुका है दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था -विधायक नीलम पहलवाऩ ने सभी भारतवासियों को संसार की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर दी बधाई

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत संसार की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जिसे देखते हुए नजफगढ़ विधानसभा की भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि भारत ने यह उपलब्धि पीएम नरेन्द्र मोदी के सशक्त व कुशल नेतृत्व के चलते हासिल की है। उन्होने इस उपलब्धि के लिए हर देशवासी को बधाई का पात्र बताते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है और उनका पक्का विश्वास है कि 2029 तक भारत दुनिया कीं तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अब भारत की अर्थव्यवस्था के सामने अमेरिका, चीन और जर्मनी ही आगे हैं।
           उन्होंने कहा कि ट्रिलियन का अर्थ है 10 खरब यानी एक लाख करोड़ होता है। हमारी अर्थ व्यवस्था अब चार लाख 18 हजार 700 करोड़ अमेरिकी डॉलर की हो गई है अर्थात 356 लाख दस हजार 435 करोड़ रूपये की हो गई है। विधायक नीलम़ ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का डंका अब फिर से पूरी दुनिया में बजने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले कार्यकाल व मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था की उपलब्धि हासिल की थी। उन्होने कहा कि भारत के लिए अभी माहौल अच्छा है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। आने वाले कुछ वर्षो में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगा

6.8 प्रतिशत रह सकती है जीडीपी ग्रोथ रेट
श्रीमति नीलम ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है। इसका मतलब है कि देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के पीछे खेती-किसानी, होटल, परिवहन और निर्माण जैसे क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों की खरीदारी बढ़ी है जिससे खपत के मोर्चे पर देश को आर्थिक मजबूती मिली है।

निवेश का हब बनकर उभर रहा है भारत
विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि टैरिफ वॉर जैसे नेरेटिव भी भारत की अर्थव्यवस्था को रोक नहीं पा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की छवि दुनिया में एक परिपक्व और मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई है। निश्चित रूप से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा और दुनिया की अव्वल अर्थ व्यवस्थाओं में से एक होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox