2024 के बजट में आम आदमी के लिए खुलेगा फायदे का पिटारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2024 के बजट में आम आदमी के लिए खुलेगा फायदे का पिटारा

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पेश करेंगी फाइनेंशियल ईयर आम बजट -टैक्स में छूट तो वही नौकरियों में आएगी बहार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को फाइनेंसियल ईयर 2024-25 के लिए आम बजट पेश करेंगी। यह इस लिहाज से तो खास है ही कि वह लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली पहली फाइनेंस मिनिस्टर है। साथ ही उनके सामने ऐसा बजट पेश करने की चुनौती भी है, जो महंगाई को हवा न दे और अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी बढ़ाए।

बता दें कि 23 जुलाई को लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा और 12 अगस्त तक बजट का सत्र चलेगा। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को पेश करेंगी। मोदी के नए कार्य काल के इस बजट से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। खासकर मिडिल क्लास को टैक्स में छूट, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने की घोषणा हो सकती है।

लोगों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चर, ऑटो, ग्रीन एनर्जी, रियल एस्टेट और एग्रीकल्चर सेक्टर्स के लिए बड़ा बजट जारी किया जा सकता है। वही रेलवे और रोड एंड ट्रांसपोर्ट के लिए भी पिछले बजट की तुलना में ज्यादा अमाउंट दिया जा सकता है।

Tax में छूट का हो सकता है ऐलान
ऐसा कहा जा रहा है कि मंत्रालय बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए आयकर छूट से जुड़े विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बीते 5 साल में केवल न्यू टैक्स रिजीम को लागू करने का काम सरकार ने किया था, जिसमें 50 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को मिलाकर साढ़े 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इस बार पुरानी टैक्स व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद है।

नौकरियों की आएगी बहार?
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में प्राइवेट सेक्टर मे नौकरियों के अवसर बने हैं। उम्मीद है कि इस बार के लिए सरकारी नौकरी से लेकर प्राइवेट सेक्टर जैसे इंफ्रा, मैन्युफैक्चर, आईटी, ग्रीन एनर्जी और रेलवे में नौकरियों के अवसर बन सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए नौकरियां पैदा करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox