20 मार्च से फिर दिल्ली में आंदोलन करेंगे किसान- राकेश टिकैत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

20 मार्च से फिर दिल्ली में आंदोलन करेंगे किसान- राकेश टिकैत

-किसानों की जमीन छीनने की हो रही तैयारी, करेंगे पुरजोर विरोध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत हुई, जिसमें आसपास जिलों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 20 मार्च से किसान फिर आंदोलन करेंगे। महापंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की जमीनें छीनने की तैयारी हो रही है।
                     महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने यूपी में गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल करने की मांग की। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि नलकूपों पर किसी भी कीमत पर बिजली के मीटर नहीं लगने देंगे और न ही पुराने ट्रैक्टर बंद होने देंगे। उन्होंने कहा कि नागपुर पॉलिसी चल रही है।

                मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन किया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि पीएसी नहीं, मिलिट्री बुलाओ, पर मीटर नहीं लगेगा। सरकार अपने मीटर की सुरक्षा करे, चोरी बढ़ रही है। बड़ी कंपनियों को बिजली बेची जा रही है। गरीबों का शोषण किया जा रहा है। यह कंपनियों की सरकार है। टिकैत ने ऐलान किया कि 26 जनवरी 2024 को पूरे देश में ट्रैक्टर परेड होगी। किसान संगठन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। जहां सरकार किसान के खिलाफ फैसले करेगी, हम वहीं जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox