11 फरवरी को सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला जाएगा पॉजिटिव मीडिया दल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

11 फरवरी को सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला जाएगा पॉजिटिव मीडिया दल

-आजादी की अमृत गाथा का वेबिनार राष्ट्रीय महिला दिवस और विश्व रेडियो दिवस पर होगा आयोजित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वीकेंड पर आरजेएस पॉजिटिव मीडिया कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में शनिवार 11फरवरी को 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का दौरा कर ‌देश-विदेश के हस्तशिल्पियों और कलाकारों सहित मेले की थीम पूर्वोत्तर भारत पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। यहां हरियाणा और पूर्वोत्तर भारत के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को नमन् किया जाएगा।
                 स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती 13 फरवरी राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 12 फरवरी को आजादी की अमृत गाथा -126 के सह-आयोजक और ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के संरक्षक चौधरी इन्द्राज सिंह सैनी ने बताया कि इसमें स्वामी दयानंद सरस्वती और सुभद्रा कुमारी चौहान की स्मृति को नमन् कर महिलाओं की दशा- दिशा पर सकारात्मक वार्ता होगी। इसमें मेजर डा.प्राची गर्ग,शबनम फाजिल खान,डा.कुसुम लता और अलका सैनी भाग लेंगी।
                वहीं रविवार की शाम विश्व रेडियो दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित आजादी की अमृत गाथा -127वेबिनार के बारे में बताते हुए सह-आयोजक जर्नलिस्ट‌ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एच के सेठी ने बताया कि रेडियो और शांति विषय पर संवाद होगा।
इसमें आकाशवाणी के जाने माने प्रसारणकर्मी डा.हरिसिंह पाल, पार्थ सारथि थपलियाल, लालिमा अनेजा डैंग,प्रदीप शर्मा और रेडियो लेखक झावेंद्र कुमार ध्रुव हिस्सा लेंगे। इसमें स्वतंत्रता सेनानी बुधु भगत, मिर्ज़ा ग़ालिब और दादा साहब फाल्के की स्मृति को नमन् किया जाएगा।

                आरजेएस सकारात्मक भारत-उदय सूचना केंद्र पटना की प्रभारी डा मुन्नी कुमारी ने बताया कि सोमवार 13 फरवरी सायं सात बजे से “सकारात्मक और खुशमिजाज जीवन सफलता की कुंजी“ विषय पर आजादी की‌ अमृत गाथा का 128वां ऑनलाइन संस्करण होगा जिसमें रामकृष्ण परमहंस,सूर्य कांत त्रिपाठी निराला और जगजीत सिंह अरोड़ा की स्मृति को नमन् किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व ओएसडी और आरजेएस ऑब्जर्वर दीपचंद माथुर साढ़े सात साल से चल रहे सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन पर एक रिपोर्ट जारी करेंगे। इसमें प्रख्यात मोटीवेशनल स्पीकर जेपीएस जॉली, ब्रह्मकुमारीज संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके सुशांत भाई और योगिक साइंस, एलबीएस संस्कृत विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रमेश कुमार योगाचार्य आदि भाग लेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox