होली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली से पटना के लिए चलेगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली से पटना के लिए चलेगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें

मानसी शर्मा / –  होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों की मदद से यात्री सुविधाजनक तरीके से अपने मंजीस तक पहुंच सकेंगे। रेलवे ने राजधानी दिल्ली से पटना के लिए कुल 04 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। होली के अवसर पर ये ट्रेनें संचालित की जायेगी। फिलहाल पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा इन ट्रेनों की विस्तार समय सारणी तैयार की जा रही है जिसकी घोषणा जल्द की जायेगी।

ट्रेनों की लिस्ट

17 मार्च से 31 मार्च तक गाड़ी संख्या-03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को परिचालित की जायेगी। वापसी में 18 मार्च से 01 अप्रैल तक गाड़ी संख्या-03256 आनंद विहार टर्मिनल – पटना होली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को परिचालित की जायेगी।

16 से 30 मार्च के बीच प्रत्येक शनिवार को गाड़ी संख्या-02391 पटना-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन परिचालित की जायेगी। वापसी में, 17 मार्च से 31 मार्च 2024 के बीच प्रत्येक रविवार को गाड़ी संख्या-02392 आनंद विहार टर्मिनल-पटना होली स्पेशल ट्रेन संचालित की जायेगी।

20 मार्च से 31 मार्च के बीच सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को गाड़ी संख्या-02351 पटना-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन संचालित की जायेगी। 21 मार्च से 01 अप्रैल के बीच सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को गाड़ी संख्या-02352 आनंद विहार टर्मिनल-पटना होली स्पेशल ट्रेन परिचालित की जायेगी।

24 मार्च से 31 मार्च 2024 के बीच सप्ताह के प्रत्येक रविवार को गाड़ी संख्या-03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन संचालित की जायेगी। वापसी में, 25 मार्च से 01 अप्रैल 2024 के बीच सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को गाड़ी संख्या-03258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन परिचालित की जायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox