हैदराबाद/अनीशा चौहान/- हैदराबाद में जन्माष्टमी का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया जब रामंतापुर क्षेत्र के गोपालनगर इलाके में भगवान कृष्ण की शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे निकाले जा रहे भव्य रथ यात्रा का रथ अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टकरा गया। इसके चलते करंट फैल गया और मौके पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में पाँच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मृतक और घायल
मृतकों की पहचान 21 वर्षीय श्रीकृष्ण, 35 वर्षीय श्रीकांत रेड्डी, 34 वर्षीय सुरेश, 39 वर्षीय रुद्र विकास और 45 वर्षीय राजेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का सुरक्षा गार्ड (गनमैन) भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और जन्माष्टमी का उत्सव मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े इंतज़ाम करने की माँग की है।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम