नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- देश में मॉनसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है, और जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश कई इलाकों में आम जनजीवन के लिए मुसीबत बनकर आई है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना ने लोगों को दहला दिया। घटना के बाद इलाके में सैलाब जैसे हालात बन गए हैं, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
घटना के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर सक्रिय हो गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, और कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।
गुजरात में 26 जिले प्रभावित, तीन पर रेड अलर्ट
गुजरात में भी मॉनसून ने भीषण कहर बरपाया है। राज्य के 26 जिले बारिश से प्रभावित हैं। तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते कई रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी और राहत कार्यों में लगी हुई हैं।
राजस्थान में भी जोरदार बारिश, जयपुर सहित कई जिले प्रभावित
राजस्थान के भी कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में जोरदार बारिश के चलते कई सड़कें जलमग्न हो गईं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की सक्रियता बने रहने की संभावना जताई है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद