हर इवेंट के साथ देश में सफलता का परचम लहराता बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हर इवेंट के साथ देश में सफलता का परचम लहराता बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप

-बीआरजी ने चंडीगढ़, महाराष्ट्र, नोएडा और मानेसर में किया जोरदार प्रदर्शन

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप अपने दमदार प्रशर्दन के चलते खेल जगत में अपनी बड़ी पहचान बना चुका है। बीआरजी ग्रुप के धावक हर इवेंट के साथ देश में अपनी प्रतिभा का न केवल लौहा मनवा रहे हैं बल्कि बीआरजी की सफलता का परचम भी लहरा रहे हैं। बीते रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित मैराथन स्पर्धाओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता की मिसाल पेश की है और देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। इस संबंध में दीपक छिल्लर ने बताया कि उनके सदस्यों ने चंडीगढ़, महाराष्ट्र, नोएडा और मानेसर में अपने दमदार प्रदर्शन से बहादुरगढ शहर का नाम रोशन किया।

इस सप्ताह का विभिन्न स्पर्धाओं में बीआरजी का प्रदर्शन

मानेसरः कर्मा लकेलैंड्स हाफ मैराथन
इस प्रतिष्ठित मैराथन में 40 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। बी आर  जी ग्रुप को मोमटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख प्रदर्शनः
राजेश कुमारः
5 किमी ओपन रेस में पहला स्थान।

विहान छिल्लरः 5 किमी ओपन में तीसरा स्थान।

कृष्णा मूर्तिः 5 किमी (45$ आयु वर्ग) में दूसरा स्थान।

राजीव कुमारः 5 किमी (45$ आयु वर्ग) में तीसरा स्थान।

सन्नीः 21 किमी ओपन में पहला स्थान।

रणबीर सांगवानः 21 किमी (55$ आयु वर्ग) में पहला स्थान।

अशोक कुमारः 21 किमी (55$ आयु वर्ग) में तीसरा स्थान।

नीरज छिल्लर 21 किलोमीटर मे आठवें स्थान पर रहे

चिपलून, महाराष्ट्रः
बी आर जी ग्रुप से शुर्भि शर्मा ने 10 किमी में अपना लोहा मनवाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और 5000 रूपये का नकद पुरस्कार जीता।

चंडीगढ़ः निओन रन मैराथन
चंडीगढ़ में रविवार रात को आयोजित इस नाइट रन में भी बी आर जी ग्रुप का प्रदर्शन शानदार रहा।

गुलाब सिंहः 10 किमी दौड़ 41 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान।

हरजीतः 50$ आयु वर्ग में 10 किलोमीटर में तीसरा स्थान।

दीपक छिल्लरः 5 किमी रन में तीसरा स्थान।
पुनम देशवाल, शनथ गोयल, विनीत ने सफलतापूर्वक नाइट रन पूरी की।

नोएडा से ग्रेटर नोएडाः 25 किमी दौड़
25 दिसम्बर को 25 किमी की इस दौड़ 25  सिलेक्टिक धावको ने भाग लिया। बीआरजी ग्रुप के 10 धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपक मेहरा द्वारा यह दौड कराई गई।

प्रतिभागीः पुनम अग्रवाल, दिव्या खर्ब, दीपक छिल्लर, नीरज छिल्लर, गुलाब सिंह, राजेश रघुवंशी, कौशल शर्मा, शमशेर सिंह ने बीआरजी ग्रुप की उपस्थिती दर्ज की।

सफलता का जश्न
सनत, रूद्र, अजय, पूनम देशवाल, हरजीत, सुनील सीकरी सन्नी, राजेश कुमार, विजेंदर सिंह, दीपक छिल्लर, राजेश रघुवंशी, किरण छिल्लर, सत्यवान, गौरव सैनी, विहान छिल्लर, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, सन्नी राणा, मनोज, विहान छिल्लर ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की।
            इन सभी उपलब्धियों ने न केवल समूह की मेहनत और दृढ़ता को दर्शाया, बल्कि बहादुरगढ़ का नाम पूरे देश में चमकाया। समूह के सदस्यों के सामूहिक प्रयासों और अनुशासन ने उनकी सीमाओं को पार करने की ताकत दी।

भविष्य की उम्मीदें और शुभकामनाएं
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने अपने प्रदर्शन से प्रेरणा और प्रेरणा दी है। भविष्य में भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को ढेरों शुभकामनाएं और प्रोत्साहन!

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox