हरियाणा सरकार ने लॉन्च की “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना”, अब मोबाइल ऐप से होगा पंजीकरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सरकार ने लॉन्च की “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना”, अब मोबाइल ऐप से होगा पंजीकरण

मानसी शर्मा /- हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। योजना के तहत लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के महिलाएं ऐप का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

एप से पंजीकरण की प्रक्रिया

लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से योग्य महिलाओं को छह चरणों में पंजीकरण करना होगा। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक की आईडी बन जाएगी।

पहला चरण: आवेदिका का पूरा विवरण, विवाह की स्थिति, निवास प्रमाण पत्र और आधार नंबर भरना।

दूसरा चरण: आवास का विवरण – स्वयं का या किराए पर, विवाह से पहले का आवास विवरण, बिजली कनेक्शन और मीटर की जानकारी।

तीसरा चरण: परिवार के सदस्यों की संख्या और विवरण, माता-पिता, सास-ससुर के आधार नंबर, और हरियाणा कौशल रोजगार निगम की जानकारी।

चौथा चरण: आय का विवरण, ससुराल पक्ष की आय, परिवार के सदस्यों के वाहनों की जानकारी, रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिकाना विवरण।

पांचवां चरण: बैंक खाता विवरण, पैन नंबर की जानकारी।

छठा चरण: अब तक भरी गई सभी जानकारी की पुष्टि और स्व-घोषणा कि जानकारी पूर्ण और सत्य है। यदि कोई जानकारी भ्रामक पाई गई, तो योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्यता और कार्रवाई की चेतावनी।

अंतिम चरण: जमा करने का विकल्प चुनने के बाद आवेदिका की आईडी बन जाएगी, जिसमें नाम, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आय और आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox