हरियाणा में फैंसी नंबर की रिकॉर्ड तोड़ बोली, कारोबारी ने 1.17 करोड़ में खरीदा ‘HR-88-B-8888’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा/उमा सक्सेना/-  हरियाणा में फैंसी वाहन नंबरों की दीवानगी एक बार फिर सुर्खियों में है। चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल में वाहन पंजीकरण नंबर ‘HR-88-B-8888’ के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली लगाई गई है। एक स्थानीय व्यवसायी ने इस खास नंबर को 1.17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपने नाम करने का अधिकार हासिल किया। प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को इस हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के संपन्न होने की पुष्टि की।

ऑनलाइन पोर्टल पर चला हाई-वोल्टेज बिडिंग वार
सूत्रों के अनुसार, यह पूरी बोली प्रक्रिया परिवहन विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी की गई। बोली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को 1,000 रुपये भागीदारी शुल्क और 10,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करानी पड़ी थी। फैंसी नंबरों की लोकप्रियता का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि 50,000 रुपये के आधार मूल्य वाले इस नंबर के लिए बोली करोड़ों तक पहुंच गई।

पांच दिन में राशि जमा कर पूरी होगी प्रक्रिया
बोली जीतने वाले व्यवसायी को अब पांच दिन के अंदर पूरी राशि जमा करानी होगी। इसके बाद नंबर को आधिकारिक रूप से उन्हें आवंटित कर दिया जाएगा।

“सोचा नहीं था बोली इतनी बढ़ जाएगी” — बोलीदाता
35-38 वर्ष की आयु के इस कारोबारी ने बातचीत में बताया कि वह मूल रूप से भिवानी जिले के एक गांव से है और वर्तमान में उसका परिवार हरियाणा के एक अन्य जिले में निवास करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि नंबर की बोली 1 करोड़ 17 लाख तक पहुंच जाएगी—लेकिन अंत तक वे इस प्रतिष्ठित नंबर को हासिल करना चाहते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox