हरियाणा के अमन सहरावत ने पेरिस में किया शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के अमन सहरावत ने पेरिस में किया शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

-अल्बानिया के पहलवान को 10-0 से हराकर अमन सहरावत मेडल के करीब

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   हरियाणा के रहने वाले पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस में अपना जलवा दिखा दिया है। दरअसल, उन्होंने 57 किलो वर्ग कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमन सहरावत ने अल्बानिया के पहलवान को 10-0 से हराया है। इस जीत के साथ ही अब अमन मेडल से एक कदम दूर हैं।

अगर अमन सहरावत सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचते हैं तो उनका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और वहां भी अगर वे जीतते हैं तो गोल्ड मेडल उनका होगा। अमन सहरावत की इस शानदार जीत ने उनके प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है और उनकी उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

अमन सहरावत की मेहनत और समर्पण का यह नतीजा है कि वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और कोच बल्कि पूरे देश को गर्वित किया है। सभी को उम्मीद है कि अमन इसी तरह से अपने खेल को जारी रखते हुए भारत को गौरवान्वित करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox