हथियार लेकर घूम रहे नामी बदमाश को द्वारका पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हथियार लेकर घूम रहे नामी बदमाश को द्वारका पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद

-द्वारका साउथ थाना पुलिस ने आरोपी को द्वारका सेक्टर-10 से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/द्वारका/सुनील बाल्यान/- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे बिंदापुर थाने के एक नामी बदमाश को द्वारका सेक्टर -10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश नाम सूरज उर्फ़ डैनी है जो दिल्ली के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी पिस्टल, 2 ज़िंदा कारतूस और 6 लोहे के छर्रे बरामद किये है। आरोपी के ऊपर पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज़ है। आरोपी लोगो की गाड़ियों के शीशे तोड़कर काफी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चूका था।
           द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की एसीपी मदनलाल मीणा और एसएचओ आशीष दूबे की देखरेख में एसआई बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश, कमलेश, नरेश और कांस्टेबल पंकज द्वारका सेक्टर 10 के पंजाब नेशनल बैंक के पास रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति को खड़े हुए देखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल, 2 ज़िंदा कारतूस और 6 लोहे के छर्रे बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox