मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह का शूटर गिरफ्तार, दूसरा फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह का शूटर गिरफ्तार, दूसरा फरार

-पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दक्षिणपूर्व दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक संदिग्ध शार्पशूटर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी एहसान अली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उसका साथी नीरज भागने में सफल रहा।
          पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, ’’दो फरवरी को हमें सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गिरोह के दो शार्पशूटर फरीदाबाद से करणी सिंह शूटिंग रेंज में आने वाले हैं।’’ देव ने बताया कि करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास एक छापेमारी दल को मौके पर भेजा गया और मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध अपराधियों को रात करीब साढ़े आठ बजे रोका गया।
         उन्होंने बताया, ’जब पुलिस दल ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन मोटरसाइकिल को मोड़ने की कोशिश में वह अनियंत्रित होकर गिर गये।’ अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा नीरज अंधेरे की आड़ लेकर जंगली इलाके में भाग निकला लेकिन उसकी बंदूक वहीं गिर गयी।
        उन्होंने बताया कि वहीं दूसरे अपराधी अली ने अपनी बंदूक निकाली और पुलिस पर गोली चलाई जो एक हेड कांस्टेबल की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई।
        पुलिस ने बताया कि जब अली ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर में गोली मारी, जिससे वह संतुलन खोकर गिर गया। देव ने कहा, ’पुलिस दल ने तभी उसे धर- दबोचा और उसकी पहचान एहसान अली के रूप में हुई।’
         वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अली के पैर पर मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, ’अली ने खुलासा किया कि वह नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दूसरे व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox