स्वयंसेवक बड़ी सावधानी के साथ खुद को सुरक्षित रख कर लोगों को करें कारोना वायरस के प्रति जागरूक-आशीष सांगवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वयंसेवक बड़ी सावधानी के साथ खुद को सुरक्षित रख कर लोगों को करें कारोना वायरस के प्रति जागरूक-आशीष सांगवान

हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- नेहरू युवा केंद्र रोहतक के द्वारा जिला कार्यालय में स्वयंसेवकों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वप्रथम उन्हें मास्क एवं सेनीटाइजर बांटे गए। समन्वयक आशीष सांगवान ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि प्रत्येक स्वयंसेवक अपने कार्य क्षेत्र में जाकर बड़ी सावधानी के साथ खुद को सुरक्षित रख कर लोगों को जागरूक करें कि जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन के तहत जो कदम उठा रहा है, उसका पालन बड़ी सख्ती से करें।            

उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को हल्के में न लें क्योंकि हर चीज को मजाक में लेने की उनकी यह आदत परिजनों के साथ-साथ दूसरे लोगों पर भी भारी पड़ सकती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा की जा रही जनता कफ्र्यू के लिए अपील को भी अधिकतम स्तर पर पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि संक्रमण की संभावना नगण्य हो सके एवं समाज सुरक्षित रह सके।           आशीष सांगवान ने कहा कि इसके लिए हमें अफवाहों एवं अंधविश्वासों पर विश्वास करने से परहेज करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक खबरें जो हमें अखबारों इत्यादि के माध्यम से ही मिलते हैं पर भरोसा जताकर संयम के साथ इस कठिन समय में एक दूसरे का सहारा बनकर बर्ताव करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox