स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

-छह हथियार तस्कर गिरफ्तार, 2000 कारतूस और गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली/- स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने पूर्वी जिले से करीब दो हजार कारतूस बरामद किए हैं और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
              अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) विक्रमजीत सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है, हालांकि उन्होंने आतंकी पहलू से इनकार नहीं किया। आयुक्त के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो की पहचान राशिद और अजमल के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि एक ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिस को दोनों के बारे में सूचना दी थी। सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘कुल 2,251 कारतूस बरामद किए गए हैं। हमें छह अगस्त को एक ऑटो चालक से इसकी सूचना मिली थी, जिसने दोनों को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था।‘
                 उन्होंने कहा, ‘अब तक गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से एक आरोपी देहरादून का निवासी है। वह एक बंदूक की दुकान का मालिक है। प्रथम दृष्टया आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस हालांकि आतंकी पहलू से इनकार नहीं कर रही है।‘ फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये कारतूस और गोला-बारूद कहां पहुंचाया जाना था। क्या इसके पीछे किसी हमले की साजिश थी। अगर ऐसा कुछ है तो इसका सरगना कौन है। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच व पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox