बेंगलुरु/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बेंगलुरु में एक शादी के रिसेप्शन में 12 साल की बच्ची की तबीयत इतनी बिगड़ गई की उसे सीधा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल बच्ची ने रिसेप्शन में स्मोकी पान का सेवन किया था। इसे खाने के कुछ ही देर बाद उसके पेट में अचानक दर्द उठा और हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे सीधा आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। बच्ची की नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में सर्जरी भी हुई।
बेंगलुरू से एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की बच्ची को शादी के रिसेप्शन से डायरेक्ट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, बच्ची ने रिसेप्शन में स्मोकी पान खाया था। इसके सेवन के कुछ देर बाद ही मासूम के पेट में जोर का दर्द उठा। धीरे-धीरे ये दर्द इतना बढ़ गया कि आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों के उड़े होश, पेट में कैसे हुआ छेद
बच्ची का जब इलाज किया गया तो डॉक्टर काफी हैरान हो गए। दरअसल, स्मोकी पान खाने से बच्ची के पेट में छेद हो गया जिसके बाद उसकी सर्जरी की गई। नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने लड़की की पहचान गुप्त रखी है। अस्पताल के अनुसार, लड़की के पेट में छेद होने का पता चला था, जिसके कारण उसकी इमरजेंसी सर्जरी की गई।
पेट का काटना पड़ा हिस्सा
अस्पताल ने कहा कि पेट के निचले हिस्से पर लगभग 4×5 सेमी का छेद था, जिसे स्लीव रिसेक्शन (पेट का एक हिस्सा हटा दिया गया) के माध्यम से ठीक किया गया। सर्जरी के बाद उसे दो दिन आईसीयू में रहना पड़ा और छह दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
ऐसे की गई सर्जरी
बच्ची की इंट्रा-ऑफ-ओपीडी स्कोपी के साथ लैपरोटोमी की गई और गंभीर स्थिति से निपटने के लिए स्लीव गेस्ट्रोक्टॉमी जल्द से जल्द की गई। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉ. विजय एच.एस. के हवाले से अस्पताल ने कहा कि ‘इंट्राऑप ओ.जी.डी. स्कोपी- एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक एंडोस्कोप का इस्तेमाल सर्जरी के दौरान ग्रासनली, पेट और छोटी आंत के पहले भाग – डुओडेनम – की जांच के लिए किया जाता है।’


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज