स्कूल बिल्डिंग में लगी आग, 13 लोगों की जलकर हुई मत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्कूल बिल्डिंग में लगी आग, 13 लोगों की जलकर हुई मत

मानसी शर्मा / – चीन के हेनान प्रांत में एक प्राथमिक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक, यानशानपु गांव के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार (19 जनवरी) रात 11 बजे यिंगकाई स्कूल में आग लगने की सूचना दी।

सिन्हुआ के मुताबिक, ‘बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और रात 11:38 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि मरने वालों में कितने छात्र थे। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है और फिलहाल उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया की जानकारी के मुताबिक, स्कूल मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक होने के बावजूद सुरक्षा मानकों की कमी के कारण चीन के कई प्रांतों में आग की घटनाएं और इसी तरह के खतरे आम हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

स्कूल में आग लगने की घटना के बाद लोगों ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया और किसी भी सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चीन के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह बहुत डरावना है, 13 परिवारों के 13 बच्चे, सभी एक पल में चले गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox