सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, एंटी-बर्गलरी सेल की कार्रवाई में युवक गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-ऑनलाइन रील बनाने के चक्कर में पहुंचा सलाखों के पीछे

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अवैध हथियार दिखाता था और लाइक व व्यूज बढ़ाने के लिए खुद को खतरनाक छवि में पेश करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया युवक सनी उर्फ सनी बाबा (22) है, जो हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहकर बस सेवा में क्लीनर का काम करता है।

डीसीपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह, आईपीएस के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल को सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद इंस्पेक्टर विवेक मैंदोला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए संदिग्ध अकाउंट्स की निगरानी शुरू की। इसी दौरान ‘सनी बाबा’ नाम के प्रोफाइल पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड होने की जानकारी मिली।

तकनीकी जांच के बाद बिछाया जाल
पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की तकनीकी जानकारी जुटाई और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। लगातार निगरानी के बाद बहादुरगढ़, छावला और आसपास के इलाकों में दबिश दी गई। आखिरकार एक मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हथियार के साथ गोयला गांव, छावला के पास आने वाला है। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।

रील के लिए खरीदा था अवैध हथियार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए हथियार के साथ वीडियो बनाता था। अपने गांव बिहार में एक परिचित की सलाह पर उसने अवैध हथियार लिया था, ताकि रील्स में ‘रौब’ दिखा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox