
मानसी शर्मा/- एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी को हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस काफी अलर्ट है. हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 35 टीमें बनाया है. वहीं अब पुलिस को सैफ के घर हुए घटना के चार दिन पहले का एक CCTV फुटेज मिला है. इस वीडियो में संदिग्ध वर्सोवा में एक घर के अंदर शू रैक से जूते-चप्पल चोरी करते दिख रहा है. इस वीडियो में उसे सफेद रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है.
बता दें कि हमलावर ने 15 जनवरी की रात ढाई बजे सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर धारदार चाकू से छह बार हमला किया था. इसमें एक्टर को छह चोटें आई थीं. सबसे गहरा जख्म रीढ़ की हड्डी के पास था. लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी करके सैफ अली खान की रीढ़ से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा भी निकाला है.
इस घटना कि सुचना मिलते ही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत ही जांच शुरू कर दिया और उसी दिन तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की एक टीम सैफ अली खान के घर भी पहुंची थी और स्टाफ से भी पूछताछ किया. जहां पुलिस ने घटना वाले दिन (16 जनवरी) को एक आरोपी को पकड़ लिया था, वहीं दूसरा फरार है और उसकी पूरी मुस्तैदी के साथ खोज जारी है.
पहचान छुपाने के लिए बदला हुलिया, हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर खरीदा हेडफोन
सैफ अली खान के घर हुए इस घटना के कुछ ही घंटे बाद ही हमलावर की एक तस्वीर सामने आई थी और उनसे सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा गया था. कथित तौर पर वह पकड़े जाने से बचने के लिए अपना हुलिया बदलता नजर आय रहा था. इसके इलावा उनके 16 जनवरी की सुबह 8 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास मंडराते देखा गया था. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दादर में कबूतरखाना क्षेत्र का दौरा किया और वहां से ‘इकरा’ नाम की एक मोबाइल दुकान से सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किया.





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?