सेवा राम और सहगुफता गहलोत ने नोएडा में 10 किलोमीटर में बाजी मारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेवा राम और सहगुफता गहलोत ने नोएडा में 10 किलोमीटर में बाजी मारी

-गुलाब सिंह ने देहरादून हाफ मैराथन में परचम लहराया

बहादुरगढ़/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पिछले रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने नोएडा में आयोजित इकरिस रन और देहरादून हाफ मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। नोएडा में आयोजित इकरिस रन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस आयोजन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 25 धावकों ने 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेकर अपनी जीत का परचम लहराया।

दीपक छिल्लर ने जानकारी दी कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से सेवा राम ने नोएडा में आयोजित इकरिस रन की 10 किलोमीटर ओपन दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की श्रेणी में सहगुफता गहलोत ने 10 किलोमीटर में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 18 से 35 आयु वर्ग में मिनाक्षी अग्रवाल ने दूसरा स्थान और 50+ आयु वर्ग में अशोक ने पहला, राजेश रघुवंशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग में पूनम अग्रवाल ने दूसरा स्थान और चेतराम ने 65+ आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर ओपन दौड़ में चंदन ने लड़कों में तीसरा स्थान जबकि लड़कियों में अंजुमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 35 से 50 आयु वर्ग में राजेश कुमार ने पहला स्थान और राजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50+ आयु वर्ग में शमशेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को इस आयोजन में ग्रुप मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, देहरादून में रविवार को थ्रिल ज़ोन द्वारा आयोजित देहरादून हाफ मैराथन 2024 (11वां संस्करण) का आयोजन आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड से हुआ। इस वर्ष की थीम “रन फॉर साइबर सिक्योरिटी” थी, जिसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस हाफ मैराथन में चार श्रेणियों में देशभर से 1200 से अधिक महिला और पुरुष धावकों ने 21 और 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 15 धावकों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया।

21 किलोमीटर की दौड़ में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के गुलाब सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 घंटा 29 मिनट और 52 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी कर पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नीरज छिल्लर, विजेंदर कुमार, राकेश कुमार छाबड़ा, कौशल शर्मा, श्याम, सुमित राणा, नवीन डबास, पीयूष वर्मा, और डॉ. इमरोज़ ने भी सफलतापूर्वक अपनी दौड़ पूरी की।

सभी धावकों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी गईं और भविष्य में ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox