सुब्रतो कप: पंजाब के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने जीता सब-जूनियर (अंडर 14) लड़कों का खिताब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुब्रतो कप: पंजाब के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने जीता सब-जूनियर (अंडर 14) लड़कों का खिताब

मानसी शर्मा /- 62वें सुब्रतो कप सब-जूनियर (अंडर 14) फुटबॉल कप में  मोहम्मद आजम खान के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत पंजाब मोहाली के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने चौंगफियांगा मिडिल स्कूल, सैडेन, कोलासिब, मिजोरम  को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। आर्मी सर्विस कोर सेंटर में खेले गए रोमांचक फाइनल में मिनर्वा ने  1-0 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार है कि काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई स्कूल सुब्रतो कप विजेता बना। मुख्यातिथि एयर मार्शल आर. मूलीश एवीएसएम, वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ट्रेनिंग कमांड  ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर बोलते हुए एयर मार्शल आर. मूलीश एवीएसएम, वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने कहा, “जमीनी स्तर पर फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल सुब्रतो कप आयोजित किया जाता है और देश भर के स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। यह टूर्नामेंट बच्चों के खेल कौशल को बढ़ाने और सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए एक आदर्श क्षेत्र है। विजेताओं और भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को मेरी हार्दिक बधाई। मैं टूर्नामेंट के सफल और त्रुटिहीन संचालन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई देता हूं।”

फाइनल के अंत में नकद पुरस्कार सहित कई पुरस्कार दिए गए। दिवंगत ग्रुप कैप्टन वी.एन. सिंह मेमोरियल फेयर प्ले ट्रॉफी और 50,000 रुपये का चेक मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, मालोटी, हिमाचल प्रदेश को आयोजन समिति के अध्यक्ष, एयर कमोडोर सरबजीत सिंह, एयर ऑफिसर कमांडिंग, एएफएस जलाहल्ली द्वारा प्रदान किया गया। बम्पटनर बेंगनाबारी एच.एस.एस., सिबसागर, असम के विवेक तांती को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए सेफ हैंड ट्रॉफी और 25,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए  मिनर्वा पब्लिक स्कूल के आशु कश्यप को रु 25,000 का चेक का पुरस्कार दिया गया। चावंगफियांगा मिडिल स्कूल, सैडेन, कोलासिब, मिजोरम को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के लिए 40,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। मिनर्वा पब्लिक स्कूल के खानगेमबम बिबाश को प्रशिक्षण कमान के वरिष्ठ अधिकारी (प्रशासन) एयर वाइस मार्शल आर.वी. रामकिशोर वीएसएम द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी और 40,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के उपविजेता को  ट्रॉफी के साथ 2,00,000 रुपये, लेफ्टिनेंट जनरल बी.के रेप्सवाल एवीएसएम, वीएसएम, कमांडेंट, एएससी सेंटर एंड कॉलेज द्वारा प्रदान किए गए। जबकि सुब्रतो कप के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा विजेता ट्रॉफी के साथ 3,50,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox