सुनिता केजरीवाल ने बोला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुनिता केजरीवाल ने बोला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

-तीज महोत्सव में कहा कि दिल्ली की सीएम ने महिलाओं के साथ वादा खिलाफी की है

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की महिला विंग द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ’आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल व महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी शामिल हुई। इस अवसर पर सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ वादा खिलाफी की है। जिसका दिल्ली की महिलाए समय आने पर करारा जवाब देंगी।

इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य, मेंहदी और भारतीय व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। सुनीता केजरीवाल ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक महिलाओं को 2500 रुपए नहीं दिये और अब फ्री बस सेवा में भी शर्तें लगा रही है। इस अवसर पर सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह, विधायक कुलदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि तीज शिव-पार्वती के प्यार, विश्वास और उनके रिश्ते को मनाने का त्योहार है। हम बहनें अपनी गृहस्थी अच्छे से चलाती हैं। हरियाली तीज के दिन हमें अधिकारिक तौर पर मेहंदी लगाने, झूला झूलने, मनपसंद खाना खाने और गपशप करने की छुट्टी मिलती है। सभी महिलाएं इसे खूब एंजॉय करें और आनंद से यह त्योहार मनाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox