
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “1973 के बाद पहली बार किसी सरकार ने ये साहस किया हो कि खुलकर अभिभावकों के साथ खड़े हैं, कोई लुका-छिपी नहीं है। आम आदमी पार्टी सोच रही है कि ये क्या हुआ कि जो काम वे लोग नहीं कर पाए, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया।
मुख्यमंत्री ने रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार सरकार दिल्ली के अभिभावकों के साथ खड़ी है। बच्चों के भविष्य के लिए, उनके हित के लिए खुलकर खड़ी है। उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हमने जो एक्ट बनाया है, उसमें बच्चों के भविष्य के लिए पूरा लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा को लाभ मिलेगा। हर नियम इसी तरफ इशारा करता है कि शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो मान लीजिए कि आप सेवा क्षेत्र में हैं और समाज की सेवा कर रहे हैं। अगर आप यहां से पैसे कमाने का कोई जरिया खोजेंगे तो मुझे अफसोस है कि आपको दिल्ली में संसाधन नहीं मिल पाएंगे।
निजी स्कूल को रेखा गुप्ता का संदेश
रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर आप स्कूल खोलकर बैठे हैं तो आप बच्चो को अच्छी शिक्षा दीजिए और अपना घर चलाए। हमारे दिल्ली के बच्चे आगे बढ़े इसके लिए दिल्ली सरकार पूरी सुविधा देगी। दिल्ली सरकार इन बच्चों को सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी पूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। बेहतरीन सुविधाओं के साथ, हम दिल्ली के शिक्षा के बुनियादी ढाँचे का विकास करेंगे।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा