सर्दी में नहीं होता एक्सरसाइज का मन, तो इन टिप्स को अपनाने से होंगे फिट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दी में नहीं होता एक्सरसाइज का मन, तो इन टिप्स को अपनाने से होंगे फिट

मानसी शर्मा /-  ठंड का मौसम आते ही मानो शरीर जैसे अकड़ जाता है। शायद ही किसी का कंबल या रजाई से बाहर निकलने का मन करता हो। लेकिन मौसम चाहे जैसा भी हो, हमें हेल्दी और फिट रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना ही होता है। इसके लिए वॉक करना ,एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट करना जरूरी होता है।

गर्मी के मौसम में तो एक्सरसाइज आसानी से हो जाती है, लेकिन सर्दियों के दिनों में ये काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इन दिनों में आलस इतना ज्यादा आता है कि लोग घर से बाहर जाकर एक्सरसाइज करना अवॉइड करते है। तो आज हम आपको घर के अंदर ही करने वाली एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। जिसे करने से आप फिट भी रहेंगे और ठंड में बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

ठंड में करे योगा

शरीर को एक्टिव और फिट रखने के लिए योगा बहुत जरूरी होता है। इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए योगा करना चाहिए। एक्सरसाइज और योगा दोनों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

वॉक और रनिंग करें

आउटडोर वर्कआउट्स में रनिंग और वॉकिंग सबसे आसान वर्कआउट में से एक है। गर्मियों के साथ इसे सर्दियों में भी किया जा सकता है। ठंडे मौसम में वॉक और रनिंग करने से गर्म मौसम के मुकाबले ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। क्योंकि ठंडी हवा आपको फोकस करने और कम स्ट्रेस महसूस करने में मदद कर सकती है। रनिंग और वॉकिंग करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

कार्डियो वर्कआउट करेगा काम

इंडोर वर्कआउट में आप कार्डियो भी कर सकते है। जैसे जंपिंग जैक, पुश-अप्स, स्क्वाट्स और लंजेस। इसके अलावा सीढ़ियों पर चढ़ना और उतरना भी एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज की तरह ही है। इसलिए घर और ऑफिस में अगर आपके ज्यादा फ्लोर नहीं है तो आप सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

डांस क्लास करेगा काम आसान

अगर आप एक्सरसाइज करने से बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करने की कोशिश कर रहे है तो आप डांस क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत बनती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox