मानसी शर्मा / – केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके दी। सबसे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
आपातकाल के दौरान डटकर खड़े रहे चौधरी चरण सिंह
उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। चाहे वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हों या देश के गृह मंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति दी। वे आपातकाल के ख़िलाफ़ भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाइयों और बहनों के प्रति उनका समर्पण और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।‘
एक विद्वान और राजनेता थे पीवी नरसिम्हा राव
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वह एक विद्वान और राजनेता थे।


More Stories
एक्सपायर्ड सामान पर फर्जी तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
खरखड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना मिसाल: 255 मरीजों की जांच
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच