गुरुग्राम/शिव कुमार यादव/- वैश्य परिवार वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10ए द्वारा बीते शनिवार की शाम महाराजा अग्रसेन जयंती और दिवाली मिलन समारोह मनाया गया। सामुदायिक केंद्र में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रसेन इंटरनेशनल अस्पताल रोहिणी के प्रधान नरेश कुमार ऐरन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी जवाहर यादव उपस्थित रहे। मंच संचालन समता सिंगला ने किया।
इस अवसर पर ओएसडी जवाहर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद का एक मजबूत उदाहरण दिया है। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। उन्होंने वैदिक सनातन आर्य संस्कृति की मूल मान्यताओं को लागू कर राज्य में कृषि-व्यापार, उद्योग, गोपालन के विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना की थी। एसोसिएशन की ओर से ओएसडी जवाहर यादव के समक्ष महाराजा अग्रसेन भवन बनवाने की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करके सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आरके अग्रवाल, बाबू शिवचंद गुप्ता एडवोकेट, वीणा अग्रवाल, श्यामलाल गुप्ता, डॉ. एमएस गर्ग, सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए प्रधान सतीश गुप्ता, नरेश गोयल, पीसी जैन सहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई