नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के चेयरमैन श्री संजीव त्यागी के नेतृत्व में रविवार को पूर्ण ज्ञान अंजलि इंटर कॉलेज के प्रांगण में 19 सितंबर से उड़ीसा के कटक में होने वाली सब जूनियर सॉफ्टबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम का चयन किया गया। इस मौके पर श्री त्यागी ने नव चयनित खिलाड़ियों कोचो व प्रबंधकों से भी मुलाकात की और उन्हे जीत का गुरू मंत्र दिया।
यहां बता दें कि 19 से 23 सितंबर तक कटक उड़ीसा में सब जूनियर सॉफ्टबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए रविवार को गाजियाबाद के पूर्ण ज्ञान अंजलि इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम का चयन किया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपना पूरा सहयोग दिया। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के अलावा कोचों व प्रबंधकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। चयन कार्यक्रम के बाद गाजियाबाद जनपद की उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ पूनम विश्नोई एवं श्वेता चौहान पूर्व राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर द्वारा खिलाड़ियों को किट वितरित की गई। इसमें साझा रूप से गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के महासचिव पंकज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम खारी नेताजी, उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी, चौधरी योगेंद्र सिंह सह सचिव, डायरेक्टर पूर्ण ज्ञान अंजलि इंटर कॉलेज, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ शोभित त्यागी, सचिव अरविंद बंसल, कोषाध्यक्ष कुलदीप बंसल, लायजीन ऑफीसर प्रवीण कुमार, ऑफिस सेक्रेटरी ललित कुमार गुप्ता, एग्जीक्यूटिव मेंबर मुकेश मिश्रा, रोहिता आधाना एवं डॉक्टर पूनम बिश्नोई उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं संदेश दिये और सभी खिलाड़ियों वं सॉफ्टबॉल खेल के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।


More Stories
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम
IND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में सरप्राइज पैकेज, अक्षर-सैमसन की वापसी से बदलेगी तस्वीर
रणजी ट्रॉफी 2026 में इतिहास: जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को दी करारी शिकस्त
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, सेक्टर-61 से सेक्टर-4 तक बनेंगे नए स्टेशन
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
भारत-पाकिस्तान T-20 पर संकट की दस्तक, अनिश्चितता के बीच दोनों टीमों के लिए छिपा है फायदे का फॉर्मूला