अनीशा चौहान/- सैयारा फिल्म अभी तक चर्चा में बनी हुई है और इसके साथ ही शुक्रवार यानी 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 रिलीज हो गईं। धड़क 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आए, तो वहीं सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। इसके साथ ही दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई भी सामने आई। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया और कौन पीछे रह गया।
सन ऑफ सरदार 2 की कमाई
सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि यह इससे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करेगी, क्योंकि सन ऑफ सरदार’ के पहले पार्ट ने पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसलिए यह आंकड़ा फिल्म की शुरुआती उम्मीदों से काफी कम रहा है।
धड़क 2 का शुरुआती कलेक्शन
वहीं, जहां एक तरफ सैयारा मूवी का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ था कि धड़क 2 जैसी रोमांटिक फिल्म रिलीज हो गई। इस फिल्म में इमोशंस और ड्रामा और प्यार सब कुछ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपये की है। यानी इस फिल्म को लेकर ये कहा जा सकता है कि सन ऑफ सरदार 2 के रिलीज होने का खामियाजा धड़क 2 को भुगतना पड़ा।
कितना रहा सैयारा का कलेक्शन?
सैयारा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सैयारा ने दोनों ही फिल्म धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 को जबरदस्त टक्कर दी है। है। सैयारा ने अपने 15वें दिन में 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और बढ़ रही है। वहीं, शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म का मुकाबला सैयारा मूवी से है।


More Stories
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Asha Bhosle Death: संघर्ष दौर से गुजरी आशा ताई ने 20 अलग भाषाओं में सिंगिंग को दी नई पहचान और बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड