सट्टेबाजी एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ की संपत्ति जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय का सख्त कदम

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत जारी अंतिम आदेश के बाद की गई। ईडी का कहना है कि नेहा शर्मा पर अवैध सट्टेबाजी एप के प्रचार और उससे अर्जित रकम को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का आरोप है।

अवैध सट्टेबाजी एप के प्रचार में भूमिका का आरोप
ईडी की जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी एप ‘आईबेट’ (iBet) भारत में बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित हो रहा था। इस एप के प्रचार-प्रसार में फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोप है कि नेहा शर्मा ने मीडिया, विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस एप का प्रमोशन किया और बदले में मिली राशि को कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए निवेश किया गया। इसी आधार पर ईडी ने उनकी 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ा मामला
नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व तीन बार के विधायक रह चुके अजीत शर्मा की बेटी हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम आने के करीब एक महीने बाद ईडी की यह कार्रवाई सामने आई है। हालांकि, अब तक भागलपुर में किसी तरह की छापेमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

करीब 50 करोड़ की बताई जा रही कुल संपत्ति
सूत्रों के अनुसार, नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मुंबई में उनके कई फ्लैट बताए जाते हैं, जबकि भागलपुर में भी उनके नाम पर जमीन होने की जानकारी है। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग से आता है। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब एक करोड़ रुपये तक की फीस लेती हैं।

भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर
नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। वर्ष 2020 में रिलीज हुई अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में उनके किरदार को खास पहचान मिली। नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा शर्मा अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में भागलपुर पहुंची थीं और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रोड शो कर वोट की अपील भी की थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox