सक्षम प्रोजेक्ट में ट्रेनिंग पूरी करने पर 600 बेटियों को किए सर्टिफिकेट प्रदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सक्षम प्रोजेक्ट में ट्रेनिंग पूरी करने पर 600 बेटियों को किए सर्टिफिकेट प्रदान

-डीएएफएफपीएल और ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने दी थी बच्चियों को ट्रेनिंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/रणबीर सिंह/– 2 जुलाई को सक्षम प्रोजेक्ट के तहत स्किल मैनेजमैंट के तहत ट्रेनिंग पूरी करने वाली करीब 600 बेटियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम डीएएफएफपीएल और ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के तहत चलाया जा रहा है। इससे पहले भी यहां से करीब 1600 बेटियां अपनी ट्रेनिंग पूरी कर अपना रोजगार चला रही है। इस अवसर पर क्षेत्र की कई नामी हस्तियों ने भाग लेकर बच्चियों को सम्मानित किया।
             इस संबंध में जानकारी देते हुए ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन डा. आर के मेस्सी ने बताया कि यहां पर बेटियो को सक्षम बनाने के लिए कई प्रकार की ट्रैनिंग दी जा रही है जैसे ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग, ड्रेस डिजाइनिंग ट्रेनिंग, इंग्लिश स्पोकन क्लासेज, आर्ट-क्राफ्ट में नए नए आइटम्स बनाने की ट्रैनिंग दी जा रही हैं। पिछले एक साल में करीब 1600 बेटियो ने ट्रेनिग प्राप्त करके अपने पैरो पर खड़ी हो चुकी है।

प्रोग्राम में कई समाज सेवी, शिक्षाविद्ध एवम व्यापारी जैसे श्री राजेश शर्मा जी, श्री जे, सी अरोरा जी, श्री क्रिस्टोफर भट्टी, श्री रनबीर सिंह शौकीन व राज कुमार शर्मा के अलावा बहुत सारे लोगों ने भाग लिया। संस्था के फाउंडर एवम चेयरमैन ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए और आए हुए अतिथियों का पगड़ी बांधकर सम्मान किया जिनमें कुछ मीडिया के साथी भी शामिल हुए।

इंस्टीट्यूशन के बच्चो ने अपने अनुभव बताए और इंस्टीट्यूशन की प्रसंशा की। बच्चो द्वारा कल्चरल प्रोग्राम भी किया गया तथा कई स्टेट के कल्चर के बारे में बताया। कुछ बच्चो को फेयरवेल पार्टी भी दी गई कई बच्चो की आंखे नम हो गई। बच्चो ने अपने टीचर्स की काफी तारीफ की और अपने डायरेक्टर डा. आर के मेस्सी को उन्हें उत्साहित करने के लिए बहुत बहुत हार्दिक आभार प्रकट किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox