संसद में राज्यसभा सांसद फूलों देवी की अचानक तबियत बिगड़ने से हुई बेहोश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संसद में राज्यसभा सांसद फूलों देवी की अचानक तबियत बिगड़ने से हुई बेहोश

-नीट मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान हुईं बेहोश

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद पहला संसद सत्र चल रहा है। संसद सत्र का आज पांचवां दिन है। पांचवें दिन के सत्र के दौरान कांग्रेस की सांसद फूलो देवी नेताम की राज्यसभा में तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में फूलो देवी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। फूलो देवी उस दौरान बीमार हुईं जब सदन के अंदर नीट परीक्षा को लेकर विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

हंगामें के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ने से वो बेहोश हो गई। साथ के सांसदों ने उनको संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाया गया। संसद परिसर से फूलो देवी को लेकर जाने का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें आगे आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी नजर आ रही हैं।

विपक्षी सांसदों ने दी प्रतिक्रिया

फूलो देवी नेताम के बीमार पड़ने पर विपक्ष के सांसदों ने प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “इस सरकार में इंसानियत और शालीनता नहीं है। हमारी एक साथी (कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम) बेहोश हो गईं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हम उनसे वहीं मिलने जा रहे हैं।”

कौन हैं फूलो देवी नेताम

बता दें, फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। फूलो देवी छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। 14 दिसंबर 2020 को वो कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गई। पिछले साल अगस्त में राज्यसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने फूलो देवी नेताम को कदाचार का दोषी ठहराया था। सिर्फ फूलो देवी ही नहीं बल्कि उनके साथ 11 सांसदों को भी उस दौरान कदाचार का दोषी ठहराया गया था। इन सांसदों को आगे ऐसा व्यवहार ना करने की चेतावनी दी गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox