
अयोध्या/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत में जब धार्मिक स्थलों की बात आती है तो लोगों में इनके प्रति काफी आस्था होती है। वहीं जब बात राम जन्मभूमि की आती है, तो लोगों की आस्था और भी बढ़ जाती है। इसी आस्था और विश्वास को बरकरार रखने के लिए समाजसेवी अजय जयालवाल ने मां उषा देवी संस्थान की ओर से मऊ वासियों को एक तोहफा दिया है। जिसके तहत लोगों को भगवान के दर्शन के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें शामिल हैं।
वहीं लोगों के लिए इस संस्था को शुरू करने से पहले अजय जायसवाल और उनके बड़े पिताजी ने एक साथ अयोध्या धाम की यात्रा की थी। उस समय उनके मन में ये ख्याल आया कि जो लोग बेसहारा है और जितने भी वृद्ध व्यक्ति हैं उन सभी लोगों के लिए अयोध्या की यात्रा करवाई जानी चाहिए। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने ये फैसला लिया कि नियो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन लाल की मदद से बसों की व्यवस्था करवाई जाएगी।
इस नंबर को किया गया जारी
गौरतलब है कि अजय की ओर से बताया गया है कि यह पूरी यात्रा लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त है। साथ ही इस यात्रा से जुड़े यात्रियों के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है, जिसकी सुविधा का लाभ लेकर वो लोग अयोध्या जा सकते है। बस में बुकिंग के लिए 8127816272, 7897261902 पर कॉल कर सकते हैं। ऐसे में मऊ के रहने वाले राम मूरत सरोज का कहना है कि “अयोध्या धाम जाने के लिए बड़ी लालसा थी, लेकिन पैसे के अभाव में अभी तक नहीं पहुंच पाया था। लेकिन अब यह मुफ्त बस सेवा शुरू हो गई है”।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप