
मथुरा/शिव कुमार यादव/ – मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर अग्रसर रूप से काम कर रहे संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा डॉ सन्देश यादव को राष्ट्र के प्रति निष्ठा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रति उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें न्यास का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।
न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी के द्वारा स्वीकृति प्रदान होने के पश्चात उन्हें न्यास के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अश्विनी शर्मा और अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र मथुरा में जारी किया गया। सन्देश यादव इससे पूर्व में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास में भी राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं और उन्होंने राम मंदिर के केस के दौरान पूरी सहभागिता निभाई थी, वर्तमान में संदेश यादव नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार में सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उनको पत्र सौंपते हुए भविष्य के लिए शुभकामनायें प्रदान की। संदेश यादव की इस नियुक्ति से युवाओं में खुशियां का माहौल है और उन्होंने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए और भी आगे बढ़कर कार्य करने के लिए बधाई दी।
इस नियुक्ति पर संदेश यादव ने न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की अपेक्षाओं पर सदा खरा उतरने का प्रयास करेंगे और अपना पूरा योगदान देंगे।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ