गीतकार विद्यार्थी के सम्मान में हुआ काव्योत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गीतकार विद्यार्थी के सम्मान में हुआ काव्योत्सव

-देश के जानेमाने कवियों ने वरिष्ठ कवि व गीतकार के सम्मान ने काव्य से बांधा समा

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/ – कलमवीर विचार मंच की स्थानीय शाखा द्वारा संस्था के संस्थापक गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी के सम्मान में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। सीटीसी मॉल स्थित फिट एन शाइन क्लब में हुए इस कार्यक्रम में दिल्ली व हरियाणा के अनेक शहरों से आए कवियों-कवयित्रियों ने श्री विद्यार्थी से जुड़े संस्मरण सुनाने के अलावा अपनी भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। स्टार कवि मनीष मधुकर के सानिध्य में संपन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री डॉ. रमाकांता शर्मा ने की जबकि प्रसिद्ध हास्य कवि मास्टर महेंद्र व के के राजस्थानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कवयित्री खुशबू जैन व कौशल समीर ने किया। इस अवसर पर काव्योत्सव के संयोजन से जुड़े क्षेत्रीय कलमवीरों सहित कुछ अतिथि कवियों-कवयित्रियों ने भी विद्यार्थी को पगड़ी भेंट करने के अलावा अनेक उपहारों से लाद दिया।

हरियाणा की लोकप्रिय कवयित्री पुष्पलता आर्य की सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मनीष मधुकर, डॉ. रमाकांता शर्मा, खेमचंद सहगल, पुष्पलता आर्य, सुनीता सिंह, खुशबू जैन, डॉ.एन.एल.लोडवाड़ा, सीमा रंगा आदि ने जहाँ जीवन के विभिन्न रंगों पर आधारित ग़ज़लें सुनाकर समां बांधा। वहीं पंकजोम प्रेम, कुमार राघव,मनोज कमल,व कौशल समीर ने श्रंगार रस को अभिव्यक्ति का आधार बनाया। शकुन्तला काजल शकुन व डॉ.चंद्र दत्त शर्मा ने चंद्रयान की सफलता पर गर्व जताते हुए इस महान उपलब्धि पर इसरो व देशवासियों को बधाई दी। कवि-कथाकार पवन मित्तल व डॉ.जगन्नाथ पटौदी ने अपनी व्यंग्य रचनाओं के माध्यम से वर्तमान विसंगतियों पर गहरे कटाक्ष किए।हरियाणवी हास्य कवि मास्टर महेंद्र सहित के के राजस्थानी व विरेंद्र कौशिक ने जहाँ सबको पेट पकड़ने पर मजबूर किया वहीं रजनी अवनी व पवन गहलोत ने परिवार में पिता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को भावुक कर दिया।

अनिल भारतीय गुमनाम ने हिन्दी का गुणगान करते हुए इसके सम्मान व उत्थान का आह्वान किया तो विक्की रंगा ने सीमा प्रहरियों को भाव पुष्प अर्पित किए। जबकि मैक्स व्यास ने अपनी जीवन शैली के माध्यम से अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.रमाकांता ने काव्योत्सव की सफलता पर बधाई देते हुए ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने पर जोर दिया। क्लब की प्रभारी मोनिका पहल व राजीव अहलावत ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox