संजौली विवाद के बीच मौलवी का पत्र आया सामने, मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की पेशकश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संजौली विवाद के बीच मौलवी का पत्र आया सामने, मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की पेशकश

मानसी शर्मा /-  बुधवार को शिमला के संजौली में स्थानीय लोगों ने अवैध मस्जिद के विरुद्ध बड़ा प्रदर्शन किया था। हालांकि, पुलिस के बातचीत करने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए थे। गुरुवार को शिमला के दुकानदारों ने प्रशासन के विरोध में बाजार को आधे दिनों के लिए बंद करने का ऐलान किया है। स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके अवैध मस्जिद के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच संजौली मस्जिद कमेटी की ओर से एक पत्र सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि अगर नगर निगम उन्हें इजाजत देती है तो वो मस्जिद का अवैध हिस्सा खुद के गिरा लेगी। बता दें, यह मामला कांग्रेस नेता व मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर भी मस्जिद तोड़ने की मांग की थी।

पत्र में क्या लिखा है?

संजौली में विवाद बढ़ता देख मस्जिद के मौलवी मो. लतीफ का एक पत्र सामने आया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से कमिश्नर को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म और समुदाय के लोग हमेशा शांति और भाईचारे के साथ रहे हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि अमन और शांति कायम रहे। इसलिए नगर-निगम अवैध निर्माण कहे जाने वाले हिस्से को सील कर दे। यह मामला कोर्ट में चल रहा है और हम कोर्ट के फैसला का सम्मान करेंगे। अगर इजाजत दी जाए, तो हमें इजाजत दें, तो हम खुद ही उस अवैध हिस्से को हटाने के लिए तैयार है।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

बुधवार को प्रदर्शन करने भारी संख्या में लोग मस्जिद के पास पहुंच गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बलप्रयोग भी किया। जिससे कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी। अब पुलिस के इस एक्शन से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी कारण स्थानीय दुकानदार सहित तमाम लोग बड़ा आंदोलन करने का प्लान बना रहे हैं। गौरतलब है कि शिमला में कोई भी दुकान खुली नहीं है और बाजार पूरी तरह से बंद है जिसे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने शिमला लोअर बाजार में व्यापारियों ने विरोध रैली निकाली और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है। साथ ही जल्द से जल्द अवैध निर्माण को गिराने की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox