अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ शोपियां के केल्लर क्षेत्र के शुकरू वन में हुई, जहां आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।
जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किया, छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल आतंकियों की पहचान की जा रही है।
इलाके में सर्च अभियान जारी
सुरक्षा बलों ने एहतियातन पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान जारी रखा है, ताकि यदि कोई और आतंकी छिपा हो तो उसे भी निष्क्रिय किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक यह आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और इनका पहलगाम हमले से सीधा संबंध नहीं है। पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबल अलग से विशेष अभियान चला रहे हैं।
सेना का विशेष अभियान जारी
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार तलाशी ली जा रही है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद