शांति और अहिंसा के लिए दौड़े बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शांति और अहिंसा के लिए दौड़े बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक

-31 मार्च को विश्व अहिंसा दिवस पर किया गया रन का आयोजन -दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में अहिंसा रन 2.0 में 10,000 लोगों ने लिया हिस्सा -प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमन और अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने इस दौड़ को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- विश्व अहिंसा दिवस पर विश्व के 22 देशों व भारत के 100 शहरों में शांति व अहिंसा के लिए अहिंसा रन 2.0 का आयोजन किया गया। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 31 मार्च को अहिंसा रन 2.0 का आयोजन किया गया जिसमें करीब 10 हजार धावकों ने भाग लिया। इस दौड़ को प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोनम व अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मिलिंद सोमन और मंदिरा बेदी ने लोगों को फिट रहने का संदेश देते हुए सरकार के फिट इंडिया मुहिम की तारीफ की।

फिट इडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर और डा किरण छिल्लर को पेसर व एंजल के रुप मे बुलाया गया। मिलिंद सोमन और मंदिरा बेदी ने दोनो को मोमटो देकर सम्मानित किया। जीतो दिल्ली चेप्टर ने इसका आयोजन किया। बलविंदर और महक खन्ना ने जीतो टीम के साथ मिलकर इवेंट को मैनेज किया।
           इस दौड़ में हिस्सा लेकर बहादुरगढ रर्नस ग्रुप ने एक बड़े कॉज शांति और अहिंसा को सपोर्ट किया। इस अहिंसा दौड़ का मक़सद मूल रूप से एक बेहतर दुनिया के लिए जागरूकता पैदा करना, युद्ध, नफरत को रोकना और हमारे परिवेश में शांति और अहिंसा लाने का प्रयास करना था।
           अहिंसा रन दौड़ में चार श्रेणी मे हुई- 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर। बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग लोगों के लिए एक विशेष दौड़ श्रेणी रखी गई।

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 80 धावक मैदान मे उतरे
बी आर जी ग्रुप से प्रवीण सांगवान धर्मवीर, नमित, सुनील सिकरी, सुमित राणा, विहान छिल्लर, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरन, सुमित राणा, सनी राणा, राजकपुर मोर, लछमन, भोजराज, दीपक, हरिदर्शन, कौशल तरुण, नीरज, मनीष, कपिल, सुनिल तथा महिलाओ में सुषमा सेहरावत, कविता, सपना, प्रिती, दीया ने सफलतापूर्वक दौड कर समाज को शांति और अहिंसा का संदेश दिया और लोगो से अपील की कि कुछ समय खुद के लिए निकलना बहुत जरूरी है। आप योग कर सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं, लोग करते नहीं हैं। ज़िन्दगी जीने का मजा लेने के लिए फिट होना जरूरी है।

          वही डेल्ही वर्ल्ड मैराथन चंडीगढ मे गुलाब सिह ने 42 किलोमीटर दौड़ को 3 घटे 9 मिनट, राहुल, नसीब ने दौड पुरी कर बहादुरगढ शहर की छाप छोडी। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप को मोमटो देकर सम्मानित किया गया।

शहरवासियों ने सभी को ढेर सारी शुभकामनाए दी और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox