वॉशिंगटन डीसी/शिव कुमार यादव/- अमेरिका में रह रहे मुस्लिम व्हाइट हाउस में होने वाली इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। फलस्तीन में इजरायली हमले को अमेरिकी समर्थन दिए जाने के विरोध में यह फैसला लिया गया है। व्हाइट हाउस में आमंत्रित किए जाने वाले अधिकांश मुस्लिम राष्ट्रपति जो बाइडन के इजरायल को समर्थन दिए जाने से नाराज हैं। एनबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि व्हाइट हाउस की ओर से इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किए जाने पर कुछ लोगों ने सीधे तौर पर इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा है कि फलस्तीन में लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं, ऐसे हालात में राष्ट्रपति के साथ इफ्तार पार्टी करने में उन्हें असहजता महसूस हो रही है। मुस्लिम एडवोकेसी समूह की ओर से कहा गया है कि इस माहौल में इस तरह के आयोजन को स्थगित कर दिया जाना चाहिए। समूह की ओर से कहा गया है कि गाजा में पैदा हुए मानवीय संकट को जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए।

मुस्लिम एडवोकेसी समूह का कहना है कि अमेरिका में रह रहे समुदाय के लोग काफी निराश और गुस्से में हैं। उनका मानना है कि अमेरिका गाजा में निर्दोष लोगों की हत्या रोकने के लिए प्रयास नहीं कर रहा। मिशिगन सहित कई क्षेत्रों में मुस्लिमों का कहना है कि वह चुनाव में बाइडन को वोट नहीं करेंगे। समूह की ओर से कहा गया है कि गाजा में पैदा हुए मानवीय संकट को जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात