वीजा बहाली से बढ़ी उम्मीदें, भारत-बांग्लादेश सहयोग को मिला बल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वीजा बहाली से बढ़ी उम्मीदें, भारत-बांग्लादेश सहयोग को मिला बल

-भारत आएंगे तारिक रहमान!

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारत-बांग्लादेश के रिश्ते एक बार फिर पटरी आती हुई नजर आ रही है। तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत से रिश्ते सुधरने लगे हैं। दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने शु्क्रवार यानी 20फरवरी को भारत के लिए वीजा सेवा बहाल कर दिया है। लगभग दो महीने पहले वीजा सेवा को रोक दिया गया था।

बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब 3दिन पहले तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे साफ है कि उनकी पार्टी यानी बीएनपी के लिए दिल्ली अहम है और शुरुआत स्तर पर रिश्तों की कड़वाहट दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

वीजा सेवाएं होंगी बहाल
एक दिन पहले ही भारत के एक वरिष्ठ वाणिज्य दूतावास अधिकारी ने कहा था कि भारत जल्द बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी। दिसंबर में दोनों देशों के बीच वीजा सेवाए ठप कर दी गई थी। यह तनाव भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बढ़ा था। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। जिनमें भारत विरोधी तत्वों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। जिनमें भारत विरोधी तत्वों ने हिस्सा लिया था।

भारत आएंगे तारिक रहमान?
इन फैसलों को तारिक रहमान की अगुवाई में दोनों देशों के रिश्ते सुधरने के संकेत माने जा रहे हैं। इसी हफ्ते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे। उस वक्त बिरला ने पीएम मोदी का पत्र सौंपते हुए रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया था। अब देखने होगा कि क्या प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी विदेश यात्र के रूप में दिल्ली आते हैं। जैसा पहले होता आया है। हालांकि पिछले साल यूनुस ने इस परंपरा को तोड़ते हुए चीन का दौरा किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox