विश्व की प्रतिष्ठित हाफ वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ें बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व की प्रतिष्ठित हाफ वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ें बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक

-“रनर कुम्भ“ वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन मे देश विदेश से करीब 45,000 धावको ने लिया भाग

नई दिल्ली/भावना शर्मा/- इस साल “रनर कुम्भ“ वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन मे देश विदेश से करीब 45,000 धावको ने लिया जिसमे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के 140 धावको ने भी हिस्सा लिया।  दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली में रविवार को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम मे वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का 18 वां आयोजन किया गया। जिसमे हाफ मैराथन, ओपन 10के, ग्रेट दिल्ली रन (5 किमी), सीनियर सिटिजन रन (तीन किमी) और द चैंपियन विद द डिसेबिलिटी (तीन किमी) स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

कीनिया के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की अल्माज अयाना ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां दिल्ली हाफ मैराथन में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग की एलीट दौड जीती। इसके साथ बहादुरगढ रर्नस ग्रुप को इस साल रनिंग रुट पर 3.7 किलोमीटर पर “वाटर पांइट“ पर सेवा देने का मौका मिला जिसमे बी आर जी ग्रुप से मुकेश दहिया फिट इंडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर और डॉ किरन छिल्लर, नमिता पांडे, मनोज दुहन, अजय, अनुराग सचान, सागर औहलान, सुनील कश्यप, बलजीत, अजय, किरण नरूला, संदीप, विनोद राठी, ताराचंद कौशिक, एनके नारा, अजय कंडोल, निकुंज, सरनाम सिंह, अमनदीप, वैदिक सांगवान, वृंदा, सुमित यादव, गौतमेंदु सरकार, मनोज पांडे, वैदिक व पवन चौधरी ने जिम्मा उठाते हुए वाटर पांइट पर रनर्स को पानी पिलाया और उनका होंसला बढाया। इस अवसर पर बी आर जी ग्रुप को मोमटो देकर सम्मानित किया गया।
          बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से धावक अलग-अलग  21 कि मी ,10 कि मी, 5 कि मी, 3 किलोमीटर की रनिंग कटेगरी दौड मे उतरे। बी आर जी ग्रुप से उर्मिला डबास ने 10 किलोमीटर मे पेसर की भुमिका निभाई और लोगो को मोटिवेट किया। वहीं उरीरई देवी ने 5 किलोमीटर की रन बच्चे को पीठ पर लेकर पुरी कर नारी शक्ति को दिखाया वही बी आर जी के मुकेश कुमार ने दिल्ली पुलिस कप मे तृतीय स्थान हासिल कर 15,000 की इनाम राशी जीती।

हाफ मैराथन 21 किलोमीटर मे प्रवीन सांगवान, बादल तेवतिया, नवनीत सिंह, सुरेंद्र दलाल, कृष्ण, शक्ति राणा, नीरज छिल्लर, धर्मवीर, सुनील बेनीवाल, प्रदीप सांगवान, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, सौरभ शोकीन, सन्नी राणा, सुमित राणा, विकास हूड़ा, सिकंदर लांबा, बिजय सिंह, गुलाब सिंह, ब्रह्म प्रकाश मान, रणबीर सांगवान, कौशल शर्मा, नवीन राणा, राकेश डबास, जगबन्धु, नरेन्द्र, गीता, राम, श्याम, नरेंद्र राम, तुषमा सेठी, अजय, अभय टेटे, शालू डुडेजा, राजेश रघुवंशी, मुकेश कुमार, बिजय सिह, हितेश अहलावत, शालु, उरेरी, नील, नवीन राणा, अजय, सलभ ने दौङ पूरी कर बेहतर प्रदर्शन किया।
         वही रविवार को रोहतक के स्टेडियम मे आयोजित एक ओर दौड प्रतियोगिता मे सुरेश राठी ने पहलां स्थान और धर्मवीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। धावको ने बहादुरगढ रर्नस ग्रुप और बहादुरगढ शहर का नाम रोशन किया।
         इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे। ठाकुर ने कहा, ‘‘दिल्ली हाफ मैराथन के लिए लोगों का उत्साह देखकर मुझे खुशी हुई है। 45000 धावकों की भागीदारी ने उस उत्साह को दिखाया जिसके साथ देश ने फिट इंडिया मूवमेंट को अपनाया है और यह एक जन आंदोलन बन गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox