वियतनाम के रक्षामंत्री से मिले राजनाथ सिंह, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वियतनाम के रक्षामंत्री से मिले राजनाथ सिंह, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

वियतनाम के रक्षामंत्री से मिले राजनाथ सिंह, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वियतनाम/शिव कुमार यादव/- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी तीन दिवसीय वियतनाम यात्रा के पहले दिन राजधानी हनोई में रक्षा मंत्री जनरल फाम वान गियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे उपयोगी विचार-विमर्श के बाद, हमने 2030 तक के लिए भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी के संयुक्त विजन स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किए। जो हमारे रक्षा सहयोग के दायरे और पैमाने को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को और विस्तारित करने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहल पर व्यापक चर्चा की। हमारा घनिष्ठ रक्षा और सुरक्षा सहयोग भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक है।
                बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने वियतनाम के संस्थापक हो ची मिन्ह की समाधि का दौरा किया और महान नेता को सम्मानजनक श्रद्धांजलि दी। वियतनाम के वीर योद्धाओं और शहीदों के सम्मान में उन्होंने माल्यार्पण किया। हो ची मिन्ह 1954 से लेकर 1969 तक वियतनाम के प्रधानमंत्री रहे थे। वियतनाम के विकास में उनका सर्वाधिक योगदान रहा है। उन्हें वियतनाम का संस्थापक पिता कहा जाता है। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक वियतनामी राष्ट्रवादी आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्हें वियतनाम के संस्थापक पिता के रूप में जाना जाता है। 1976 में उत्तर और दक्षिण वियतनाम के एकीकरण के बाद, उनके सम्मान में साइगॉन का नाम बदलकर हो ची मिन्ह सिटी कर दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox