वित्त मंत्री से माफी मांगते दिखें ये रेस्तरां मालिक, कांग्रेस हुई हमलावर, अन्नामलाई ने मांगी माफी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वित्त मंत्री से माफी मांगते दिखें ये रेस्तरां मालिक, कांग्रेस हुई हमलावर, अन्नामलाई ने मांगी माफी

मानसी शर्मा /- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति उनसे माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक वार पलटवार शुरु हो गया है। कांग्रेस और DMKने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कोयंबटूर में जीएसटी दरों की जटिलताओं पर चिंता व्यक्त करने पर एक स्थानीय उद्यमी, श्रीनिवासन, का उपहास उड़ाया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। यह घटना वित्त मंत्री के अहंकार का प्रदर्शन थी।

दरअसल, तमीलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम में अन्नपूर्णा भोजनालय के निदेशक श्रीनिवासन ने GSTको लेकर हो रही परेशानियों को वित्त मंत्री के सामने रखा था। उन्होंने अलग-अलग पदार्थों पर लगने वाली GSTके कारण हो रही परेशानियों को बताया था। उन्होंने कहा था कि क्रीम से भरे बन में 18%कर लगता है तो बिना क्रीम वाले बन पर कोई GSTनहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि मिठाई पर 5% GSTलगता है तो नमकीन पर 12% GSTहै। उन्होंने आगे कहा कि ग्राहक अकसर इसकी शिकायत करते हैं। ग्राहक कहते हैं कि बस मुझे बन दे दो, मैं खुद क्रीम और जैम डाल दूंगा।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने माफी मांगी है।अन्नामलाई ने मांगी माफी!अन्नामलाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘बीजेपी तमिलनाडु की ओर से, मैं अपने पदाधिकारियों के कृत्य के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं, जिन्होंने एक सम्मानित व्यवसायी और हमारे माननीय वित्त मंत्री के बीच एक निजी बातचीत को साझा किया। मैंने अन्नपूर्णा रेस्तरां सीरीज के सम्मानित मालिक थिरु श्रीनिवासन अवल से बात की, ताकि गोपनीयता के इस अनजाने उल्लंघन के लिए खेद व्यक्त किया जा सके। अन्नपूर्णा श्रीनिवासन अन्ना तमिलनाडु के व्यापारिक घराने के एक प्रमुख स्तंभ हैं, जो राज्य और देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को उचित सम्मान के साथ खत्म करें।’राहुल गांधी ने वित्त मंत्री पर साधा निशानाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट जैसे छोटे व्यवसाय के मालिक हमारे सरकारी कर्मचारियों से सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था की मांग करते हैं, तो उनका अनादर किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ, जब कोई अरबपति मित्र नियमों को तोड़ता है, कानून ताक पर रखता है या राष्ट्रीय संपत्ति हासिल करना चाहता है, तो मोदी जी रेड कार्पेट बिछा देते हैं।’राहुल ने आगे कहा, ‘हमारे छोटे व्यवसायों के मालिक पहले ही नोटबंदी, जटिल बैंकिंग सिस्टम, कर वसूली और विनाशकारी जीएसटी हमलों को झेल चुके हैं। आखिरी चीज जो वे चाहते हैं, वह है और अधिक अपमान। लेकिन जब सत्ता में बैठे लोगों के नाजुक अहंकार को ठेस पहुंचती है, तो ऐसा लगता है कि अपमान ही वह चीज है जो वे देंगे।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox