वित्त मंत्रालय के अफसर की सड़क हादसे में मौत, बेटे ने उठाए गंभीर सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वित्त मंत्रालय के अफसर की सड़क हादसे में मौत, बेटे ने उठाए गंभीर सवाल

-धौला कुआं इलाके में दर्दनाक हादसा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      दिल्ली कैंट इलाके के धौला कुआं के पास रिंग रोड पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव पद पर तैनात 52 वर्षीय अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हुए।

बेटे का आरोप – गलत अस्पताल ले जाने से गई पिता की जान
मृतक के बेटे नवनूर सिंह ने अस्पताल प्रशासन और हादसे के बाद की कार्यवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पिता को नजदीकी एम्स या किसी बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाने के बजाय 22 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घायलों को एंबुलेंस की बजाय डिलीवरी वैन में ले जाया गया और सही इलाज न मिलने से पिता की जान चली गई।

“मां को लॉबी में बैठाया, आरोपी के पति को तुरंत भर्ती किया”
नवनूर ने दावा किया कि उनकी मां गंभीर हालत में दर्द से तड़प रही थीं, लेकिन अस्पताल में उन्हें लॉबी में बैठाकर रखा गया। वहीं, बीएमडब्ल्यू चालक के पति को मामूली चोटें होने के बावजूद तुरंत भर्ती कर लिया गया। उन्होंने इसे अस्पताल की लापरवाही और भेदभावपूर्ण रवैया बताया। बाद में परिवार ने मां को बेहतर इलाज के लिए वेंकटेश्वर अस्पताल में शिफ्ट कराया।

हादसे की पूरी तस्वीर
पुलिस के अनुसार, नवजोत सिंह और उनकी पत्नी बंगला साहिब गुरुद्वारे से लौटकर कर्नाटक भवन में रुकने के बाद हरि नगर जा रहे थे। तभी धौला कुआं के पास उनकी बाइक को बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क किनारे बस से जा टकराए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कार एक महिला चला रही थी।

बीएमडब्ल्यू चालक की पहचान और पुलिस कार्रवाई
दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि बीएमडब्ल्यू चला रही महिला की पहचान गगनप्रीत कक्कड़ के रूप में हुई है। उसके साथ उसका पति परीक्षित कक्कड़ भी कार में मौजूद था। हादसे में दोनों भी घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में धारा 281/125B/105/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दंपति फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि वे चमड़े के उत्पाद बनाने के व्यवसाय से जुड़े हैं। हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

संवेदनाएं और न्याय की मांग
केंद्रीय सचिवालय सेवा मंच के अध्यक्ष उदित आर्य ने नवजोत सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि इस दुखद हादसे में परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दिल्ली पुलिस को गहन जांच करनी चाहिए। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उन्हें शक्ति देने की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox