लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA कानून

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA कानून

मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू किया जाएगा। गृह मंत्री ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही। यहां चर्चा कर दें कि अप्रैल और मई महीने में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि CAAसे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी। इसका उद्देश्य केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करना है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वादा मूल रूप से देश की सबसे पुरानी पार्टी ने उनसे किया था।

धारा 370 हमने हटाई-अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने धारा 370 हटाई, इसलिए इस बार जनता बीजेपी को 370 सीटों पर जिताने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में NDAको 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे पर कोई संदेह नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भी इस बात का एहसास हो गया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा और वे फिर से विपक्ष में बैठेंगे।

चुनाव से पहले कई पार्टियों के NDAमें शामिल होने के संकेत

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले और भी पार्टियों के NDAमें शामिल होने का संकेत देते हुए कहा कि हम परिवार नियोजन में विश्वास करते हैं, लेकिन राजनीति में इसे नहीं अपनाते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि 1947 में भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी। राम मंदिर का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर राम मंदिर नहीं बनने दिया गया। निर्मित किया जाने वाला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox