लालू यादव ने  पीएम पर कसा तंज,कब पियेंगे बिहार की चीनी मिल की चीनी की चाय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लालू यादव ने  पीएम पर कसा तंज,कब पियेंगे बिहार की चीनी मिल की चीनी की चाय

-पीएम ने 2014 में बिहार में चीनी मिल खोलने का किया था वादा

बिहार/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं वहीं चौथे चरण के चुनाव 13 मई को है। इसी बीच लालू यादव ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसके चलते वो चर्चाओं में हैं। दरअसल, लालू यादव ने दावा किया है कि भाजपा ने तीन चरणों के मतदान ने बिहार की जनता को सड़कों पर ला दिया है।

लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,, ‘बोला था ना 𝟐𝟎𝟏𝟒 में, चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा। 10 बरस हो गए, क्या हुआ तेरा वादा? जो प्रधानमंत्री अपने वादे अनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो, जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 10 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा न कर सका हो, जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी 𝟏𝟎𝟎 बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके, ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?’

‘ई बिहार है बिहार’

उन्होंने आगे लिखा,‘बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते हैं कि बिहार से 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ही ले गए, जबकि लंबे समय से बिहार में 𝐍𝐃𝐀 सरकार है। फिर 𝟓 साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं। 𝟑 चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया, बाकी बचे 𝟒 चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार।’

दो दिन के दौरे पर पीएम मोदी

दरअसल, पीएम मोदी आज से दो दिन के बिहार के दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर ही लालू यादव का हमला है। पहले दिन शाम को पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे। तो वहीं अगले दिन 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा जाने का कार्यक्रम है, जहां वो मत्था टेकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox