लालू यादव के करीबी नेता पर ईडी का हंटर, 25करोड़ की संपत्ति की गई जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लालू यादव के करीबी नेता पर ईडी का हंटर, 25करोड़ की संपत्ति की गई जब्त

मानसी शर्मा /- राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी और पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ ईडी ने कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पैसों के हेरफेर मामले में अरुण यादव की लगभग 25करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। इससे पहले ईडी ने इस मामले में फरवरी में अरुण यादव के यहां छापेमारी की थी। बता दें कि पटना के दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम के चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किया गया था।

गौरतलब है कि ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के रखने के आरोप से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत फरवरी 2024में राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव, उनकी पत्नी किरण देवी और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने साल 2024में आरजेडी विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस जांच के तहत पहले अरुण यादव और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही ईडी ने उनके परिवार के सदस्यों और किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति, दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी जुटाई थी। वहीं, इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें पिछले साल मई में और इस साल जनवरी महीने में उनके भोजपुर के अगियांव गांव वाले घर और दानापुर स्थित फ्लैट पर छापेमारी की थी।

फर्जी कंपनी बनाने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी फर्जी कंपनी किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मां मराचिया देवी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट खरीदे थे। अरुण यादव राजद मुखिया लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में भी केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के घेरे में हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox